Create your Account
बांग्लादेश में हिंसा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में आक्रोश, सर्व सनातन हिंदू पंचायत ने निकाली रैली, जमकर लगे नारे
- VP B
- 14 Aug, 2024
सर्व सनातन हिंदू पंचायत द्वारा निकाली गई इस आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार और रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकालने की मांग को लेकर जनाक्रोश की लहर उठ चुकी है। दरअसल सर्व सनातन हिंदू पंचायत ने आज बुधवार को राज्यव्यापी आक्रोश रैली का आयोजन किया। यह रैली रायपुर के तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ी, जहां पर राज्यपाल रमेन डेका को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदू, बौद्ध, और अन्य धर्मों के लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। इस दौरान लक्षित हत्याएं, लूटपाट, आगज़नी, और महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटनाओं ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों और मंदिरों के विध्वंस ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
सर्व सनातन हिंदू पंचायत द्वारा निकाली गई इस आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के प्रति विरोध दर्ज कराना और भारत सरकार से इस मुद्दे पर कड़े कदम उठाने की मांग करना था। ज्ञापन में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को रोकने और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लखनऊ अग्निकांड के बाद इंदौर में सख्त एक्शन, फायर सेफ्टी न होने के चलते 12 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील
- 2. CM Vishnu Deo Sai Yoga Day LIVE Ambikapur: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय सहित हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास,सीएम बोले- योग हजारों साल पुरानी विधा, पीएम के प्रयास से मिली वैश्विक पहचान
- 3. ENG vs NZ : न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड को डबल झटका, ICC ने काटे 12 WTC पॉइंट्स और ठोका भारी जुर्माना
- 4. UP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी खुद को गोली मारी, दो परिवारों में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

