Create your Account
Delhi bomb blast case: दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में बिहार में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के यहां NIA का छापा, दीवार पर मेटल डिटेक्टर लगाकर चली तलाशी
- Pradeep Sharma
- 30 Nov, 2025
NIA raids house of a retired postmaster in Bihar in connection with Delhi bomb blast case दिल्ली में हुए बम धमाका मामले में रविवार सुबह खगड़िया जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर
NIA raids house of a retired postmaster in Bihar in connection with Delhi bomb blast case दिल्ली में हुए बम धमाका मामले में रविवार सुबह खगड़िया जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव में सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर मो. हादी के घर छापेमारी की। छापेमारी के लिए आधा दर्जन अधिकारियों की टीम तड़के तीन बजे ही पहुंच गई थी। जो लगभग पांच घंटे घर मे लैपटॉप, मोबाइल आदि की जांच की। वही घर की तलाशी ली।
Delhi bomb blast case: जांच से परिजनों में हड़कंप दिखा। टीम ने दीवार में मेटल डिटेक्टर लगाकर या लगाने की भी कोशिश की है कि कोई विस्फोटक पदार्थ घर में छिपा कर रखा गया है या नहीं? जिस समय एनआईए की टीम पहुंची घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मुख्य गेट बंद था। एनआईए की टीम में शामिल सुरक्षा बल घर के दरवाजे की दीवार फांदकर पहले अंदर गए। इसके बाद मुख्य गेट खोलकर अधिकारियों की टीम अंदर दाखिल हो गई। जांच के दौरान सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के पुत्र का एक मोबाइल जब्त कर टीम अपने साथ ले गई।
Related Posts
More News:
- 1. Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, पहली बार भगवा लहराया
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के उद्योगपतियों से किया संवाद, कहा- प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय
- 3. UP: यूपी में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिले योगी
- 4. Wednesday's Horoscope: बुधवार का राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए सभी राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

