Breaking News
Create your Account
Musical Road: देश के इस राज्य में बनी गाना गाने वाली सड़क, जानें कैसे काम करती है ये तकनीक
Musical Road: मुंबई: मुंबई में अब सड़कें सिर्फ सफर नहीं, बल्कि म्यूजिक का एक्सपीरियन्स भी दे रही हैं। नरीमन पॉइंट से वर्ली को जोड़ने वाली नॉर्थबाउंड कोस्टल रोड पर 500 मीटर लंबा हिस्सा देश की पहली म्यूजिकल रोड बन गया है। इस खास सड़क पर जब गाड़ी 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है, तो शोर की जगह फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' का ऑस्कर विनिंग सांग 'जय हो' की धुन गूंजने लगती है। टनल से बाहर निकलते ही यह जादुई संगीत शुरू हो जाता है, जिसके लिए सड़क पर स्पेशल संकेत भी लगाए गए हैं।
Musical Road: इस अनोखी सड़क की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या बिजली का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पूरी टेक्नोलॉजी रबर की रंबल स्ट्रिप्स पर आधारित है। इन स्ट्रिप्स को एक तय दूरी और गहराई के साथ सड़क पर काटा गया है। जब गाड़ी इन स्ट्रिप्स पर से गुजरती है, तो टायर और खांचों के बीच होने वाला घर्षण और कंपन ही संगीत पैदा करता है। आवाज की फ्रीक्वेंसी पूरी तरह खांचों की दूरी पर निर्भर करती है। सही स्पीड पर गाड़ी चलाने से 'जय हो' की धुन साफ सुनाई देती है, जबकि स्पीड कम या ज्यादा होने पर धुन विकृत हो जाती है।
Musical Road: यह टेक्नोलॉजी हंगेरियन 'म्यूजिकल रोड' से प्रेरित है, जहां ऐसी सड़कें ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए बनाई जाती हैं। दुनिया में ऐसी सड़कों का इतिहास काफी पुराना है। सबसे पहली म्यूजिकल रोड 'एस्फाल्टोफोन' डेनमार्क में दो कलाकारों ने बनाई थी। अब भारत भी इस अनोखी सूची में शामिल हो गया है। मुंबई की यह सुरीली सड़क न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, बल्कि ड्राइविंग के दौरान एक अलग ही मजा दे रही है।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Crime News : पीजी के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से मिलने पहुंची थी; 3 आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर से चल रहा था खेल
- 4. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

