Create your Account
MP News : उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल ने बढ़ाया देश का मान, जीता जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। उज्जैन की प्रतिभाशाली बेटी आराध्या पोरवाल ने चेन्नई में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल उज्जैन बल्कि पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या की इस अद्भुत उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा, बेटी आराध्या ने अपने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हर बेटी के लिए प्रेरणा है।
MP News : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी आराध्या को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आराध्या जैसी खिलाड़ी प्रदेश की खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।
MP News : जानकारी के अनुसार, आराध्या जुलाई 2025 से अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आराध्या का खेल प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
MP News : आराध्या ने अपने करियर में अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 खिलाड़ियों में जगह बनाई थी।
MP News : उज्जैन की इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। आराध्या दिल्ली में पदस्थ पुलिस उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी हैं। उनकी इस सफलता पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी उन्हें बधाई दी और कहा कि आराध्या जैसी बेटियां देश का गौरव हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 2. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 3. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

