Create your Account
MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, वेतन वृद्धि के नाम पर 1500 रुपए रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताज़ा मामले में जबलपुर के शिक्षा विभाग में पदस्थ एक बाबू को 1500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी कर्मचारी वेतन और वेतन वृद्धि की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले शिक्षक से रुपए मांग रहा था।
MP News : जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले से जून 2025 में ट्रांसफर होकर जबलपुर आए प्राथमिक शिक्षक नन्हेंलाल धुर्वे ने अपने वेतन और वेतन वृद्धि आदेश को लगाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन शिक्षा विभाग के बाबू शशिकांत मिश्रा ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 1500 रुपए की रिश्वत मांग ली।
MP News : शिक्षक ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर बीईओ ऑफिस में ही आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
MP News : लोकायुक्त इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह नरवरिया ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 4. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

