Create your Account
MP NEWS: नर्मदापुरम में भारी बारिश, तवा डैम के खोले गए 7 गेट, ऑरेंज अलर्ट जारी
MP NEWS: नर्मदापुरम: जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से बादल गरज रहे हैं, जिसके चलते तवा डैम के 3 गेट 3-3 फीट खोलकर 14,514 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार को स्थिति को देखते हुए 7 गेट 10 फीट तक खोलकर 55,000 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में रिलीज किया गया। यह पहली बार है जब तवा डैम के 7 गेट खोले गए हैं।
कलेक्टर सोनिया मीणा ने नागरिकों से नर्मदा और तवा नदी के किनारों पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बांध का जलस्तर 1159.40 फीट है और लगातार बारिश के कारण जलस्तर को संतुलित करने के लिए गेट खोले गए हैं। लोगों से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को नदी किनारे न ले जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
1 जून से 25 जुलाई तक जिले में औसतन 672.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पचमढ़ी में 47.4 मिमी, बनखेड़ी में 22.4 मिमी, सोहागपुर में 12.0 मिमी बारिश हुई। जलाशयों का वर्तमान जलस्तर: सेठानी घाट 940.00 फीट, तवा जलाशय 1159.20 फीट, बरगी जलाशय 419.15 मीटर और बारना जलाशय 346.20 मीटर है। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking: शिक्षा मंत्री की 751 प्राचार्यों संग बैठक कल, नए सत्र से आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के फैसले पर हो सकता है बड़ा ऐलान
- 2. Kedarnath Dham Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा, देखें वीडियो
- 3. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 4. Ruckus in Pakistan over tribute to Asha Bhosle: पाकिस्तान में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर बवाल, सरकार ने चैनल को भेजा नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

