Create your Account
CG News : बालको से युवक का अपहरण, जमीन रजिस्ट्री के लेनदेन से जुड़ा मामला
CG News : कोरबा। जिले में बीती रात एक सनसनीखेज अपहरण की घटना सामने आई, जहां बालको इलाके से एक युवक को कुछ लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग एक चारपहिया वाहन में पहुंचे और युवक को घेरते हुए तेजी से मौके से फरार हो गए।
अपहृत युवक की पहचान विजय सिंधी के रूप में हुई है, जो पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि उसका नाम पहले से ही जमीन सौदों और पैसों के लेनदेन को लेकर विवादों में रहा है। आरोप है कि उसने कई लोगों से पैसे लिए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।
घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस सक्रिय हो गई और जांच के लिए पुरानी बस्ती पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला जमीन रजिस्ट्री और पैसों के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने युवक से फोन पर संपर्क होने की बात भी कही है, जिससे केस में कई नए एंगल सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और अपहरण के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 2. CG News : खेत में टूटा बिजली तार, करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल
- 3. CG News : सांप और गोह का शिकार कर पकाया मांस, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

