Create your Account
Matchbox Warehouse Fire : माचिस गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, टला बड़ा हादसा
Matchbox Warehouse Fire : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अशोकनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक माचिस गोदाम में अचानक लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा पूरा ज्वलनशील सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
सुबह करीब 4 बजे लगी इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गोदाम में बड़ी मात्रा में माचिस और पान मसाले जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती गई। हालात ऐसे बन गए कि आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।
आग बुझाने के लिए टीम को खास रणनीति अपनानी पड़ी। गोदाम की दूसरी मंजिल तक पहुंचने का सीधा रास्ता नहीं होने के कारण एक्सीवेटर से दीवार तोड़ी गई और स्काई लिफ्ट की मदद से ऊपर तक पानी पहुंचाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ के अनुसार, समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह आग आसपास के गोदामों और दुकानों तक फैलकर बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना के बाद प्रशासन ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि सभी प्रतिष्ठानों में नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के तहत फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी बताया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Storm Maysak: दक्षिणी चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' से भारी तबाही, 39 लोगों की मौत
- 2. IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदा, 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज पर किया कब्जा
- 3. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 4. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

