Create your Account
MP News : रोटावेटर में फंसने से किसान पुत्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 13 Nov, 2025
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
MP News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां गोटेगांव थाना क्षेत्र के झांसीघाट गांव में किसान राजकुमार श्रीपाल के 18 वर्षीय बेटे रोहित की खेत में काम करते समय रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई।
बता दें कि मृतक रोहित पिता के साथ खेत में टैक्टर से रोटरी का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन तत्काल खेत तरफ दौड़े और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 2. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 3. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 4. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

