MP Crime : पति-पत्नी की हत्या, खेत में झोपड़ी के पास मिले शव, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 18 May, 2025
प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
MP Crime : बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम रामाखेड़ा खुर्द में एक सनसनीखेज घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। एक पति-पत्नी के शव खेत में बनी झोपड़ी के पास मिले हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
MP Crime : बता दें कि रविवार को जब ग्राम रामाखेड़ा खुर्द के एक खेत में स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी के शव देखे। शव झोपड़ी के पास पड़े थे और आसपास संघर्ष के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। सूचना मिलते ही खकनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खकनार थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के निशान और अन्य सबूतों के आधार पर हत्या की आशंका प्रबल है।
MP Crime : फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी पुरानी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारणों से हुई। मृतकों की पहचान और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड ने रामाखेड़ा खुर्द और आसपास के गांवों में दहशत फैला दी है।

