Create your Account
Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव, भारत जा रहे जहाज समेत दो को ईरान ने बनाया बंधक, गोलीबारी से एक जहाज क्षतिग्रस्त
Strait of Hormuz: तेहरान/नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को फारस की खाड़ी से गुजर रहे तीन कंटेनर जहाजों पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलीबारी भी की गई, जिसमें एक जहाज को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि दो जहाजों को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया। कब्जे में लिए गए जहाजों में एक भारत की ओर जा रहा था।
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रभावित जहाजों की पहचान लाइबेरिया-ध्वज वाले एपामिनोंडास, पनामा-ध्वज वाले MSC फ्रांसेस्का और यूफोरिया के रूप में की गई है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक जहाज के कमांड सेंटर को गंभीर क्षति पहुंची है।
जहाज-ट्रैकिंग सेवा VesselFinder के AIS डेटा के मुताबिक, ‘एपामिनोंडास’ ने भारत को अपना गंतव्य बताया था। इसी जहाज पर सबसे पहले हमला हुआ। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट ने ओमान से लगभग 15 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में इस जहाज पर गोलीबारी की।
रिपोर्ट के अनुसार, तीन में से दो जहाजों ने जलमार्ग पार करते समय अपने स्थान, गंतव्य और मूल बंदरगाह की जानकारी साझा नहीं की थी। ईरान ने इस कार्रवाई को समुद्री नियमों के उल्लंघन और चेतावनियों की अनदेखी का परिणाम बताया है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद होर्मुज क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी
- 2. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 3. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 4. Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

