MP Crime : रिटायर्ड डीएफओ के खेत से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 20 May, 2025
रिटायर्ड डीएफओ संत दास तिवारी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।
MP Crime : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) संत दास तिवारी के खेत से 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। जयसिंहनगर थाना पुलिस ने 121 बोरियों में भरे 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम गांजे को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP Crime : बता दें कि जयसिंहनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गिरुई खुर्द के जंगल से सटे रिटायर्ड डीएफओ संत दास तिवारी के खेत में भारी मात्रा में गांजा रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तड़के दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 121 बोरियों में 38 क्विंटल 36 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक है।
MP Crime : पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 8, 20, और 27ए के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेत में गांजा अवैध रूप से भंडारित किया गया था, और इसका उपयोग नशे की तस्करी के लिए किया जाना था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। रिटायर्ड डीएफओ संत दास तिवारी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

