Breaking News
:

MP News : भोपाल-जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने लगाई फांसी, इस मामले में काट रहे थे सजा

MP News

ये घटनाएं भोपाल और जबलपुर की सेंट्रल जेल में हुई हैं, जिससे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

MP News : भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश की जेलों से चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां दो अलग-अलग मामलों में कैदियों ने आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं भोपाल और जबलपुर की सेंट्रल जेल में हुई हैं, जिससे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।


पहला मामला भोपाल सेंट्रल जेल का है, जहां हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी गुड्डू आदिवासी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह जेल की गौशाला में गौसेवक के रूप में कार्य करता था और वहीं पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गया। घटना के बाद शव को गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


वहीं दूसरा मामला जबलपुर की नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल का है, जहां एक विचाराधीन बंदी गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा ने अस्पताल वार्ड के शौचालय में तौलिये से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कई बीमारियों से भी पीड़ित था और 2024 से जेल में बंद था। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जेल प्रशासन ने संबंधित थानों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us