Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 5 की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2025
हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
MP Accident : रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। माही नदी के पास रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के समीप 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। कार महाराष्ट्र पासिंग की बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक भी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हो सकते हैं। हालांकि, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। कार कहाँ से आ रही थी और कहाँ जा रही थी, इस बारे में भी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्य सामने आने के बाद ही हादसे का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 2. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 3. Raipur City Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जिंदा हालत में गड्ढे में दफनाया , युवती समेत 5 गिरफ्तार
- 4. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

