Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन की मौत
- Rohit banchhor
- 27 Jul, 2025
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री उसमें फंस गए।
MP Accident : देवास। मध्य प्रदेश के इंदौर-बैतूल हाईवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ामऊ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में सिहोर जिले के बोरखेड़ा (भेरूंदा) निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों अभिषेक पुरोहित, उनकी पत्नी नेहा पुरोहित और मां सुनीता पुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री उसमें फंस गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कटर मशीन की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कमलापुर पुलिस और डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में बचे दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में बागली के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Sadhvi Satish Sail : कौन हैं साध्वी सतीश सैल, जिनके सिर सजा ‘Miss India 2026’ का ताज
- 2. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
- 3. David Warner Arrested : नशे में धुत क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी
- 4. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

