Create your Account
MP News : ‘खुश रहना’ कहकर चली गई नम्रता, आखिरी मैसेज के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम
MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 21 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं युवती का आखिरी मैसेज ‘खुश रहना’ अब कई सवाल खड़े कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में रहने वाली नम्रता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस कदम से पहले उसने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने उसे एक छोटा सा मैसेज भेजा “खुश रहना”… और कुछ ही देर बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मौजूद चैट, कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में काम करती थी और उसी दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : भाजपा कार्यकर्ता को एएसआई ने जड़े थप्पड़, एसएसपी ने किया सस्पेंड
- 2. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया कल, क्यों है इतना खास, जानें पूजा और खरीदारी का शुभ समय
- 3. Share Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग; सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, निफ्टी में बड़ी बढ़त
- 4. CG News : भीषण गर्मी का असर, छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, बच्चों की सेहत को लेकर बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

