Create your Account
Korea News : चार संदिग्ध व्यक्ति चढ़े पुलिस के हत्थे, पुराने मोबाइल के बदले दे रहे थे घरेलू सामान, 206 नग मोबाइल बरामद...
- Rohit banchhor
- 06 Aug, 2024
Korea News : कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर 206 नग मोबाइल बरामद किया है।
Korea News : कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर 206 नग मोबाइल बरामद किया है। बताया जाता है कि ये सभी आरोपी पश्चिम बंगाल व झारखंड के रहने वाले है। ये चारों घरेलू सामान देकर पुराना मोबाइल खरीदते थे। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि इन मोबाइल का साइबर फ़्रॉड में बड़े पैमाने पर प्रयोग हो सकता था। पकड़े गए आरोपी चोरी के मोबाइल कोलकाता में पहले भी बेच चुके हैं।
Korea News : बता दें कि आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कोरिया को मुखबीर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से कुछ लोग थाना क्षेत्र में ग्राम आंजोखुर्द की तरफ घूम रहे हैं। अपने पास बहुत अधिक संख्या में मोबाइल फोन रखे हुए हैं, वे लोगों से पुराने फोन की मांग करते हैं और घर का जरूरी सामान देते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक को संदेह हुआ और थाना प्रभारी पटना को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देशित किया।
Korea News : एसपी के निर्देश पर थाना पटना की टीम मौके पर पंहुचकर दबिश दी, जहां चार व्यक्ति रियाजुल हक, सेन्दु शेख, फारुख शेख एवं ईबादु रहमान संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए गए। पूछताछ करने पर सभी ने पश्चिम बंगाल एवं झारखंड की तरफ का होना बताया। उनके पास रखे बोरी को चेक किया गया, जिसमें से अलग-अलग कम्पनियों की एक बोरी मोबाइल फोन प्राप्त हुआ।
Korea News : सभी मोबाइल को गवाहों के समक्ष बरामद कर मोबाइल की गिनती की गई, जिसमें कुल 206 नग अलग-अलग कम्पनियों का मोबाइल बरामद किया गया। चारों संदिग्ध से बरामद मोबाइल के स्वामित्व के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया। वैध दस्तावेज नहीं होने पर चारों आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों ने बताया कि वे सभी मोबाइल को कलकत्ता में ले जाकर अलग-अलग दुकानों में बेच देते हैं।
Korea News : उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, जामताड़ा जैसे स्थान पूरे भारत वर्ष में ऑनलाइन ठगी करने का मुख्य केंद्र है, जहां इस तरीके से मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं। इसकी शंका के आधार पर संदेहियों को पकड़कर 206 नग मोबाइल जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : गेर महोत्सव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, देखें PHOTOS
- 2. CG DMF scam: हाई कोर्ट से पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी ढेबर को मिली जमानत
- 3. Dantewada Road Accident: 4 बार पलटी कार, 6 महीने की बच्ची बाहर गिरी, 8 घायल
- 4. CG News : हैदराबाद से सरगुजा तक फैला ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार, ATM से चलता था काला कारोबार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

