Create your Account
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड उस्मान ढेर,अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu-Kashmir: कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार शाम सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया। एनकाउंटर बिलावर इलाके में हुआ। यहां आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। आईजीपी जम्मू ने भी उस्मान के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।
बता दें कि पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने बिलावर इलाके में ही आतंकियों के 3 ठिकानों का भंडाफोड़ किया था। मौके से कई चीजें बरामद की गईं थीं। आज से पहले 7 जनवरी और 13 जनवरी को भी बिलावर इलाके के ही कहोग और नजोत जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी।
18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे।
Related Posts
More News:
- 1. PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि, सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा
- 2. CG News : राजीव गांधी शिक्षा मिशन में करोड़ों का कंप्यूटर खरीदी घोटाला, EOW ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया चालान
- 3. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 4. CG News : ‘छल्ला’ लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, नगदी और बाइक बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

