IPL Mega Auction 2025: मार्की सेट 2 में युजवेंद्र चहल बने सबसे महंगे खिलाड़ी, इस टीम की जर्सी में नजर आएंगे राहुल और सिराज
IPL Mega Auction 2025: नई दिल्ली/जेद्दा: आईपीएल 2025 के लिए नीलामी का दूसरा दिन भी रोमांच से भरा रहा। जेद्दा में आयोजित नीलामी के मार्की सेट 2 में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। इस सेट में युजवेंद्र चहल सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। चहल ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले स्पिनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL Mega Auction 2025: मोहम्मद शमी को खरीदने के लिए कोलकाता, गुजरात और हैदराबाद के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आखिरकार, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई और राजस्थान ने सिराज के लिए जोरदार बोली लगाई, लेकिन आरसीबी ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल न करने का फैसला किया।
IPL Mega Auction 2025: लियाम लिविंगस्टोन के लिए दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और आरसीबी ने बोली लगाई। अंततः, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8.75 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब किंग्स ने RTM कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।
केएल राहुल ने भी बड़ी बोली हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में राहुल को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि लखनऊ ने RTM का उपयोग नहीं किया।
डेविड मिलर पर आरसीबी और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।
IPL Mega Auction 2025: मार्की सेट 2 के खिलाड़ियों पर लगी बोलियां:
युजवेंद्र चहल: 18 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
मोहम्मद शमी: 10 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
मोहम्मद सिराज: 12.25 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)
लियाम लिविंगस्टोन: 8.75 करोड़ रुपये (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
केएल राहुल: 14 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
डेविड मिलर: 7.50 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स)
IPL Mega Auction 2025: मार्की सेट 1 के खिलाड़ी और उनकी कीमतें
ऋषभ पंत: 27 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स)
श्रेयस अय्यर: 26.75 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
अर्शदीप सिंह: 18 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
जोस बटलर: 15.75 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)
मिचेल स्टार्क: 11.75 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
कगिसो रबाडा: 10.75 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)

