Breaking News
:

IPL Mega Auction 2025: ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL Mega Auction 2025: जेद्दा में भारतीय खिलाड़ियों पर रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगती हुई।

ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क

IPL Mega Auction 2025: नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को जेद्दा में आयोजित हो रही है। पहले दिन का भारतीय खिलाड़ियों का जलवा है, जिसमें कई रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगीं।

नीलामी की शुरुआत तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर लगी बोली से हुई। उन्हें खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजियों ने जोर आजमाइश की, लेकिन पंजाब किंग्स ने "राइट टू मैच" (RTM) का इस्तेमाल करते हुए 18 करोड़ रुपये में अर्शदीप को अपनी टीम में बनाए रखा।

IPL Mega Auction 2025: इस बार नीलामी में सबसे महंगे बिके ऋषभ पंत, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस अय्यर ने 26.75 करोड़ रुपये की बोली के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर मिचेल स्टार्क का 24.75 करोड़ रुपये का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विदेशी खिलाड़ियों में गुजरात टाइटंस ने कगिसो रबाडा (10.75 करोड़ रुपये) और जोस बटलर (15.75 करोड़ रुपये) को अपनी टीम में जोड़ा। वहीं, मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL Mega Auction 2025: मार्की सेट के खिलाड़ी और उनकी कीमतें
ऋषभ पंत: 27 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपर जायंट्स)
श्रेयस अय्यर: 26.75 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
अर्शदीप सिंह: 18 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
जोस बटलर: 15.75 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)
मिचेल स्टार्क: 11.75 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
कगिसो रबाडा: 10.75 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटंस)
 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us