Create your Account
Indonesia Masters 2025: इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म, पीवी सिंधु को मिला रेड कार्ड, लक्ष्य सेन का सफर भी समाप्त
Indonesia Masters 2025: जकार्ता: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में सफर क्वार्टरफाइनल में थम गया। शुक्रवार को शीर्ष वरीय चीन की चेन यू फी ने उन्हें सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया। मैच कोर्ट नंबर 1 पर काफी ड्रामाई रहा। दूसरे गेम में 12-17 से पीछे चल रही सिंधु ने एक लाइन कॉल पर आपत्ति जताई, जिसके लिए उन्हें पहले येलो कार्ड और फिर रेड कार्ड मिला। हालांकि, मैच रेफरी के हस्तक्षेप से रेड कार्ड रद्द कर दिया गया।
Indonesia Masters 2025: इसके बाद सिंधु ने शानदार वापसी की कोशिश की और लगातार पॉइंट्स जीतकर स्कोर 17-18 तक पहुंचाया, लेकिन लय बरकरार नहीं रख सकीं और गेम 17-21 से हार गईं। पहले गेम में चेन यू फी पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सिंधु के बैकहैंड पर हाफ स्मैश और फोरहैंड पर तेज स्मैश से दबाव बनाया। सिंधु ने अंत में कुछ बेहतरीन नेट शॉट्स लगाए, लेकिन नुकसान हो चुका था।
Indonesia Masters 2025: भारतीय चुनौती को दूसरा झटका लक्ष्य सेन से लगा। युवा शटलर को थाईलैंड के 21 वर्षीय पनिचापोन तीरारत्साकुल ने करीबी मुकाबले में 20-18, 22-20 से हराया। विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज सातवें वरीय लक्ष्य की डिफेंस मजबूत रही, लेकिन निर्णायक पलों में रैंकिंग 44 के थाई खिलाड़ी की रफ्तार और स्मैश हावी हो गए। सिंधु और लक्ष्य की हार के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स 2025 में भारत का अभियान खत्म हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 2. T20 World Cup से पहले चौंकाने वाला नतीजा, ओमान ने श्रीलंका को हराया, ये 44 साल का खिलाड़ी पड़ा भारी
- 3. US-India Trade Deal: अमेरिका से ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नई सुबह: पीएम मोदी, आलोचना होती रही, पर धैर्य से मिला परिणाम, US ट्रेड डील पर PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र
- 4. Clash in Kolkata: दक्षिण कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प, बम और गोलीबारी में कई घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

