Create your Account
Indira Gandhi Agricultural University: अक्ती तिहार पर कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय आयोजन, कृषि मंत्री नेताम ने की माटी-बीज पूजा
- Rohit banchhor
- 20 Apr, 2026
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रहे।
Indira Gandhi Agricultural University: रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘‘अक्ती तिहार’’ का राज्य स्तरीय समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रहे।
समारोह के दौरान मंत्री नेताम ने विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र में माटी पूजन, बीज पूजन और ठाकुर देवता की पूजा-अर्चना कर खेती-किसानी के नए कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सीड ड्रिल के माध्यम से धान बीज की बुआई की तथा बाड़ी में सब्जियों के बीज भी बोए। इस अवसर पर उन्होंने अच्छी फसल के लिए धरती माता से प्रार्थना की और गौ माता को चारा खिलाया।
मंत्री नेताम ने किसानों को उन्नत बीज, खाद और कृषि यंत्र भी वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग और जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जैव उर्वरकों और जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, जो मिट्टी और पर्यावरण दोनों के लिए सुरक्षित हैं। इस अवसर पर श्रीमती फुलेश्वरी निषाद को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने भी समारोह को संबोधित किया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने नील हरित काई, अजोला, राइजोबियम, एजोटोबैक्टर, एजोस्पाइरिलम और फॉस्फोरस स्थिरीकरण बैक्टीरिया जैसे जैव उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही हरी खाद के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नील हरित काई और अजोला खाद निर्माण का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया।
समारोह में संचालक कृषि राहुल देव, मंडी बोर्ड एमडी महेन्द्र सिंह सवन्नी, कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. एसएस टूटेजा, अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा, अपर संचालक जीके पीढ़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Vishnudeo Sai Cabinet Decision: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य, साय कैबिनेट के 11 बड़े निर्णय
- 2. CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
- 3. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 4. Teejan Bai Award : पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की बड़ी घोषणा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

