Create your Account
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हल्की बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी भी मजबूत
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 150 अंकों तक की तेजी देखी गई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने से यह बढ़त कुछ कम हुई। फिर भी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक इस दबाव से उबरते हुए हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।
सुबह 9:57 बजे सेंसेक्स 206.05 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 74,235.81 के स्तर पर था। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 21.75 अंक (0.1%) की मामूली मजबूती के साथ 22,492.25 पर पहुंच गया। बाजार में बुल्स और बियर्स के बीच जोरदार टक्कर देखी गई, लेकिन खरीदारी के दम पर सूचकांक ऊपरी स्तरों पर टिके रहे।
इसके साथ ही, शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपये ने भी मजबूती दिखाई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 87.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों के रुझान के आधार पर दिनभर बाजार में हलचल बनी रह सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
- 2. CG News: चेकिंग में होंडा कार से 75 लाख कैश बरामद, रायपुर के ज्वेलर्स को दिए जाने थे पैसे, 500-500 के 150 बंडल जब्त
- 3. Nowruz: नवरोज़ पर ईरान को पहला संबोधन दे सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानें क्या है पवित्र पर्व नवरोज़ जो ईरान के लिए है खास
- 4. IFS Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बड़े बदलाव, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

