Create your Account
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
कोरबा। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर कटघोरा मार्ग स्थित सुतर्रा रापाखरा पुल के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक ग्राम छिदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की पहचान के लिए आसपास और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 2. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- 3. Bihar News : बक्सर शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर, बारिश के पानी में डूबे 167 स्कूलों के प्रश्न पत्र, 2100 बंडल जलजमाव में भीगे
- 4. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

