Create your Account
Gangster Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में गिरफ्तार, कई हाई प्रोफाइल मामलों में था मोस्ट वांटेड
- Pradeep Sharma
- 18 Nov, 2024
Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, अनमोल को कैलिफोर्निया
वॉशिंगटन। Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के छोटे भाई के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका को प्रस्ताव भेजा था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि अनमोल बिश्नोई उनके देश में मौजूद है। अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं और एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
Gangster Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नाम
बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में मुंबई पुलिस को अनमोल की तलाश है। मुंबई पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि अनमोल ने एक अन्य आरोपी सुजीत सुशील सिंह के माध्यम से हथियार और वित्तीय मदद उपलब्ध कराई थी। अनमोल ने कथित तौर पर सिद्दीकी और उसके बेटे जीशान की तस्वीरें स्नैपचैट के माध्यम से किराए के शूटरों को भेजीं। शूटरों ने हत्या से एक महीने पहले इलाके की रेकी की थी।
Gangster Lawrence Bishnoi: अनमोल का नाम कई अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों में भी है। उसके ऊपर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या में मदद करने और बॉलीवुड हस्तियों पर हमलों की साजिश रचने का भी आरोप है। इसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी का मामला भी है।
Related Posts
More News:
- 1. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 4. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

