Farzi 2 : ‘फर्जी 2’ के लिए शाहिद कपूर ने वसूली 45 करोड़ की फीस, 2026 में रिलीज की उम्मीद
- Rohit banchhor
- 10 May, 2025
खबर है कि यह सीरीज 2025 के अंत तक शूटिंग शुरू करेगी और 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।
Farzi 2 : मुंबई। ओटीटी की सनसनीखेज वेब सीरीज ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन ‘फर्जी 2’ जल्द ही दर्शकों के लिए और बड़ा धमाल लेकर आ रहा है। शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और के के मेनन की तिकड़ी इस बार और भी तीखे टकराव और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को बांधेगी। खबर है कि यह सीरीज 2025 के अंत तक शूटिंग शुरू करेगी और 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।
Farzi 2 : पहले सीजन ने जीता दिल-
2023 में रिलीज ‘फर्जी’ के पहले सीजन ने शाहिद कपूर के ठग कलाकार के किरदार को खूब वाहवाही लूटी। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और राज-डीके की कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा। इस सीरीज ने साबित किया कि ओटीटी पर स्टार पावर और मजबूत कंटेंट का मिश्रण बड़ा कमाल कर सकता है।
Farzi 2 : राज-डीके की व्यस्तता-
निर्देशक जोड़ी राज और डीके फिलहाल अपने मेगा प्रोजेक्ट ‘रक्त ब्रह्मांड’ में व्यस्त हैं। इसके पूरा होने के बाद ही ‘फर्जी 2’ की शूटिंग शुरू होगी। मेकर्स इस बार कहानी को और गहरा, इंटेंस और भावनात्मक बनाने की योजना बना रहे हैं।
Farzi 2 : शाहिद बने ओटीटी के बादशाह-
‘फर्जी 2’ के लिए शाहिद कपूर ने 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है, जो उन्हें ओटीटी का बड़ा ब्रांड बनाता है। ‘कबीर सिंह’, ‘हैदर’, ‘जर्सी’ और ‘फर्जी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके विविध किरदारों ने दर्शकों का दिल जीता है। शाहिद के फैंस उनकी इस धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Farzi 2 : ‘अर्जुन उस्तारा’ में भी धमाल-
‘फर्जी 2’ के अलावा शाहिद विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद एक बार फिर अपने फैंस को एक्शन और ड्रामे का डबल डोज देने को तैयार हैं।

