Create your Account
Delhi Election 2025: CM आतिशी के सामने चुनाव लड़ सकती है अलका लांबा, जानें क्या है कांग्रेस का प्लान, केजरीवाल के सामने कौन होगा, पढ़ें पूरी खबर
- Pradeep Sharma
- 24 Dec, 2024
नई दिल्ली। Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इस बैठक में 35 सीटों पर
नई दिल्ली। Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इस बैठक में 35 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि 28 सीटों पर नाम तय कर लिए गए। वहीं बची हुई 7 सीटों को फिलहाल पेंडिंग में रखा गया है।
Delhi Assembly Election 2025: वहीं दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) के सामने कालकाजी सीट से अलका लांबा (Alka Lamba) का नाम तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कांग्रेस सीईसी की दूसरी बैठक में इस पर फैसला लिया जा चुका है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी की CEC बैठक पर कहा आज की हमारी बैठक में कई नाम क्लियर हो चुके हैं, बहुत जल्द हम वह लिस्ट जारी करेंगे। कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर चर्चा की जरूरत है, हम उस पर दोबारा चर्चा करेंगे।
Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस जारी कर चुकी है पहली सूची बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था।
इस सूची में बादली से दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), वजीरपुर से रागिनी नायक, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित और कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त को टिकट दिया था। सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदीत अग्रवाल और सीलमपुर से अब्दुल रहमान (Abdul Rehman) को टिकट दिया था।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh DR Hike: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! जल्द मिलेगा 3% डीआर
- 2. MP News : सड़क किनारे बाइक के नीचे मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप
- 3. CG News : फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी योजना में ठगी, पत्नी के नाम पर लाभ लेने वाला पति गिरफ्तार
- 4. CG Navratri Special Train : नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, 63 स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

