Create your Account
दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल एंटी नेशनल, कांग्रेस नेता ने बताया.."फर्जीवाल", कहा..उनके साथ गठबंधन भूल थी
- Pradeep Sharma
- 25 Dec, 2024
Delhi Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘एंटी नेशनल’ (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप
नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘एंटी नेशनल’ (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना उनकी पार्टी की एक भूल थी, जिसे सुधारना जरूरी है।
Delhi Assembly Elections: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया श्वेत पत्र
आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ‘श्वेत पत्र ‘ जारी किए जाने के मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि दिल्ली की दुर्दशा और यहां उनकी पार्टी की कमजोर होने की एक बड़ी वजह, कांग्रेस का 10 साल पहले केजरीवाल के नेतृत्व वाली पहली सरकार को समर्थन देना था।
Delhi Assembly Elections: उनकी घोषणाएं सिर्फ फर्जीवाड़ा
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। केजरीवाल की घोषणाओं का हवाला देते हुए कहा, माकन ने कहा कि केजरीवाल को अगर एक शब्द में परिभाषित किया जा सकता है तो वह शब्द है ‘फर्जीवाल’। इस व्यक्ति की घोषणाएं सिर्फ फर्जीवाड़ा हैं, उसके अलावा और कुछ नहीं हैं।’
Delhi Assembly Elections: माकन ने कहा कि अगर वह (केजरीवाल) इतने गंभीर हैं तो पंजाब में इन कामों को करके दिखाएं क्योंकि वहां तो कोई उपराज्यपाल भी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि वह फर्जी वादे करके लोगों को क्यों गुमराह कर रहे हैं?
Delhi Assembly Elections: माकन ने कहा, ‘हमारी पार्टी में सभी को अपने अपने विचार रखने की आजादी है। जहां तक केजरीवाल के बारे में मेरे विचार हैं तो आप (पत्रकार) लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। मेरा मानना है कि दिल्ली की आज जो दुर्दशा है और कांग्रेस इतनी कमजोर हुई है, तो इसकी वजह यह है कि 2014 में हमने उनका 40 दिनों के लिए समर्थन किया था। दिल्ली की दुर्दशा का एक सबसे बड़ा कारण यही है।’
Delhi Assembly Elections: माकन ने कहा, मेरा मानना है कि दोबारा गठबंधन (लोकसभा चुनाव में) करके एक भूल हुई है और उसे सुधारना जरूरी है। मैं कभी भी इस बात का पक्षधर नहीं रहा हूं कि केजरीवाल जैसे व्यक्ति पर भरोसा किया जाए।
Delhi Assembly Elections: उनकी कोई विचारधारा नहीं
उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल राजनीति में अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं तथा इनकी कोई विचारधारा और कोई सोच नहीं है। माकन ने दावा किया कि केजरीवाल सामान नागरिक संहिता, अनुच्छेद 370 और संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के रुख के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘वह ‘एंटी नेशनल’ हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं है सिवाय अपनी निजी महत्वाकांक्षा के।
Delhi Assembly Elections: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘केजरीवाल की पार्टी का जन्म लोकपाल और जन लोकपाल के लिए हुआ था। सरकार बनने के बाद तो वह कई बार धरने पर बैठे हैं । लेकिन क्या वह एक बार भी लोकपाल या जन लोकपाल के लिए धरने पर बैठे? वह जन लोकपाल कहां है ? अब तो उसकी चर्चा भी नहीं होती।’
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : साय सरकार की अहम बैठक शुरू,पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर ले रहे हैं जानकारी
- 2. Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानें भोग, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
- 3. PM Modi on West Asia crisis: 'युद्ध के प्रभाव लंबे वक्त तक रहेंगे' स्वदेशी जहाज तैयार करने पर खर्च होंगे 70,000 करोड़ रुपये, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
- 4. MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

