Create your Account
Crime News : सबरीमाला सोना चोरी केस, गिरफ्तार पुजारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- Rohit banchhor
- 11 Jan, 2026
शनिवार सुबह जेल में नाश्ता करने के दौरान राजीव ने जेल स्टाफ को डॉक्टर से मिलने की इच्छा जताई।
Crime News : तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामले में गिरफ्तार पुजारी कांतारू राजीव की तबीयत शनिवार सुबह बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजीव को शुक्रवार देर रात कोल्लम की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जेल में नाश्ता करने के दौरान राजीव ने जेल स्टाफ को डॉक्टर से मिलने की इच्छा जताई।
जेल डॉक्टर ने उनकी प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जनरल हॉस्पिटल भेजा, जहां विस्तृत जांच के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। राजीव को एसआईटी ने सोने की चोरी मामले में कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि गिरफ्तारी जल्दबाजी में नहीं की गई थी और यह सबूतों और कानूनी सलाह के आधार पर हुई।
कोर्ट में पेश रिमांड रिपोर्ट में सबरीमाला देवास्वोम मैनुअल के अनुसार श्तांत्रीश् के पद और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। मैनुअल के अनुसार, तांत्री का पद असिस्टेंट कमिश्नर के बराबर है और मंदिर की पूजा-पाठ, संपत्तियों की सुरक्षा व प्रबंधन में इसकी अहम भूमिका होती है।
पुजारी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को भाजपा नेताओं की एक टीम ने चेंगन्नूर स्थित उनके घर का दौरा किया। मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी, और तब तक संभावना है कि राजीव अस्पताल में ही रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026 में मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, सीएम डॉ मोहन ने पीएम मोदी-वित्त मंत्री का जताया आभार, बोले....
- 2. CG Crime : पत्नी के प्रेमी को पति ने भाई संग मिलकर पीट-पीटकर मार डाला, खुद थाने जाकर किया सरेंडर
- 3. CG News : कांग्रेस में कलह: 11 साल से एक ही पद पर रहने से नाराज सचिव निवेदिता चटर्जी का इस्तीफा, अध्यक्ष दीपक बैज पर साधा निशाना
- 4. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

