Create your Account
Crime News : बाइक सवार युवकों ने छात्र नेता की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2024
एसडीपीओ कुमार चंदन और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
Crime News : मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो बाइकों में सवार 4 बदमाशों ने छात्र नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास की है।
Crime News : बता दें कि पुष्कर सिंह 22 वर्ष को गोली मारने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पुष्कर पर फायरिंग की थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुष्कर गोली लगने के बाद झाड़ी में छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अपराधियों ने उसे खदेड़ते हुए पैर में गोली मारी, फिर सिर और शरीर में कुल 6 गोलियां मारीं।
Crime News : आपसी रंजिश में हत्या की आशंका-
मृतक के दादा अमर कुमार ने बताया कि कुछ बदमाशों ने पहले पुष्कर को फोन किया और फिर मौके पर उसे बुलाया। इसके बाद 2 बाइक से 4 बदमाशों ने उस पर हमला किया। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है, क्योंकि पुष्कर का कई लोगों से विवाद चल रहा था। एसडीपीओ कुमार चंदन और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
Crime News : हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश-
मृतक युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या की वजह साफ है और पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए। हत्या के बाद इलाके में काफी आक्रोश फैल गया है, और लोग इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में ‘पिंक पेट्रोल’ की पहल, स्कूल-कॉलेज पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दे रही जानकारी
- 2. PM Modi will interact with CMs tomorrow: पश्चिम एशिया संकट: कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, वीडियो कांफ्रेंस से राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा
- 3. West Bengal Election 2026: बंगाल में बीजेपी की 5000 किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा आज से, सिलीगुड़ी से नितीन नवीन करेंगे शुरुआत, कई बड़े नेता होंगे शामिल
- 4. CG News: खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: एक महिला श्रद्धालु की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

