Breaking News
:

CM Yogi visit Japan: मुख्यमंत्री योगी के जापान दौरे में मिले मेगा निवेश प्रस्ताव, 11 हजार करोड़ के निवेश समझौते पर हुए साइन, यूपी को मिलेगी औद्योगिक रफ्तार

CM Yogi visit Japan

CM Yogi visit Japan

CM Yogi visit Japan: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का पहला दिन औद्योगिक निवेश के लिहाज से बेहद सफल रहा। टोक्यो में विभिन्न प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये करार कृषि यंत्र, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक मशीनरी, पर्यावरण अवसंरचना, प्रिंटिंग सॉल्यूशंस, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों में हुए हैं, जो राज्य की विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।


CM Yogi visit Japan: इन समझौतों में शामिल प्रमुख कंपनियां हैं- कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (जेएई), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्रा. लि.। कुबोता, जो 1890 में स्थापित ओसाका मुख्यालय वाली वैश्विक कंपनी है, कृषि मशीनरी, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और जल प्रबंधन सिस्टम में विशेषज्ञ है। भारत में एस्कॉर्ट्स कुबोता के साथ साझेदारी से फार्म मैकेनाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा।


CM Yogi visit Japan: मिंडा कारपोरेशन (स्पार्क मिंडा ग्रुप) ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस और ईवी सॉल्यूशंस में अग्रणी है। जेएई एडवांस्ड कनेक्टर्स और एयरोस्पेस-ऑटोमोटिव इंटरफेस में माहिर है, जबकि नागासे केमिकल्स, एडवांस्ड मैटेरियल्स और मोबिलिटी क्षेत्र में सक्रिय है। सीको एडवांस उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग्स प्रदान करती है, जो ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल ग्राफिक्स में उपयोग होती हैं। ओएंडओ ग्रुप ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट में निवेश की प्रतिबद्धता जताई।


CM Yogi visit Japan: ये समझौते उत्तर प्रदेश को भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में मजबूत कदम माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने जापानी निवेशकों को राज्य की बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतिगत सुधारों और अवसरों का आकर्षण बताया। दौरे के दौरान आगे भी कई बैठकें और निवेश प्रस्तावों पर चर्चा जारी रहेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us