Create your Account
CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश, विवादित बयानों पर दिया स्पष्टीकरण, बोले - ‘मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं’
CM Bhagwant Mann: अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के सामने पेश हुए। सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर उन्होंने माथा टेका और उसके बाद अकाल तख्त सचिवालय में जत्थेदार को अपने कथित विवादित बयानों का स्पष्टीकरण सौंपा।
CM Bhagwant Mann: मान ने कहा कि वे एक सामान्य सिख की तरह नंगे पैर तख्त साहिब पर हाजिर हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कोई मंशा अकाल तख्त की सर्वोच्चता को चुनौती देने की नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को उन्होंने AI से निर्मित फर्जी बताया और हर तरह की फॉरेंसिक जांच के लिए खुद को तैयार बताया।

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री ने जत्थेदार को SGPC के कामकाज से जुड़ी कई शिकायतें भी सौंपीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग गलत धारणा फैला रहे हैं कि वे तख्त से टक्कर ले रहे हैं, जबकि उनकी पूरी श्रद्धा अकाल तख्त में है। “तख्त साहिब जो भी फैसला लेगा, वह मुझे पूरी तरह मंजूर होगा।”
CM Bhagwant Mann: जत्थेदार अब पांच सिंह साहिबान की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री के स्पष्टीकरण पर विचार करेंगे और आगे का निर्णय लेंगे। सीएम मान ने यह भी कहा कि उनकी सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने पर काम कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 3. Username feature: यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, अब Telegram और Signal को भी नोटिस
- 4. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

