Create your Account
CG Suspend : भाजपा कार्यकर्ता को एएसआई ने जड़े थप्पड़, एसएसपी ने किया सस्पेंड
- Rohit banchhor
- 20 Apr, 2026
आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
CG Suspend : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। रतनपुर थाना परिसर में एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि बनियापारा निवासी बीजेपी कार्यकर्ता विनोद जायसवाल अपने पुराने केस की जानकारी लेने 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2ः30 बजे थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। जैसे ही उन्होंने केस की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की बात कही, एएसआई भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।
घटना के वक्त थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। मामले को और गंभीर तब बना दिया जब आरोप लगा कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के बदले पैसे भी मांगे गए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 3. CG News: प्रथम नियुक्ति तिथि से मिले पेंशन, शिक्षक करेंगे संघर्ष
- 4. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

