Create your Account
CG News : 18 हजार रुपए का रिश्वत लेते सरपंच-सचिव गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई...
- Rohit banchhor
- 05 Aug, 2024
CG News : रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है।
CG News : रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक लोन के लिए पंचायत से एनओसी और नक्शा देने के लिए प्रार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
CG News : बता दें कि प्रार्थी लोकेश कुमार बघेल संतोषी नगर रायपुर का रहने वाला है। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में शिकायत देते हुए बताया था कि ग्राम डोमा तहसील व जिला बिलासपुर में उसकी जमीन है। जिस पर आवास बनाने के लिए बैंक लोन के लिए पंचायत से एनओसी और नक्शा की आवश्यकता थी। इसलिए प्रार्थी ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया तो पंचायत सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा साथ ही 18 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
CG News : जिससे प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में की। शिकायत के सत्यापन के बाद आज 5 अगस्त को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा। किंतु आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में उपस्थित ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को रिश्वती रकम 18 हजार रुपए देने को कहा। प्रार्थी ने रुपए सरपंच बघेल को दे दिए।
CG News : इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू पंचायत सचिव और सरपंच देव सिंह बघेल ग्राम पंचायत डोमा को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
- 2. Dhurandhar 2 Song Aari Aari Release: आदित्य धर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का एंथम सॉन्ग ‘आरी आरी’, रणवीर सिंह का दिखा दमदार अंदाज
- 3. CG News: हथबंद-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज कार्य के चलते बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल, देखें List
- 4. Opium Cultivation in Chhattisgarh: दुर्ग के समोदा गांव में अफीम का बीज सप्लाई करने वाला आरोपी राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार,सप्लाई चैन में और कौन जल्द होगी गिरफ्तारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

