Breaking News
:

UP Crime : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

UP Crime

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन घटना की भयावहता अब भी लोगों को झकझोर रही है।

UP Crime : हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार तड़के अंत हो गया। सात साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी महनूर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन घटना की भयावहता अब भी लोगों को झकझोर रही है।


पुलिस के मुताबिक, करीब 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश महनूर को तड़के करीब 3 बजे बाबटमऊ इलाके में घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में लगी गोली सीधे उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


दरअसल, 3 मई को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेले में गए मासूम का अपहरण किया था। इसके बाद पिता से 7 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि रकम न मिलने पर आरोपियों ने बच्चे के साथ दरिंदगी की और फिर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।


पुलिस ने फिरौती कॉल के मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए कार्रवाई तेज की और कानपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर मासूम का शव बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आए सुरागों के आधार पर मुख्य आरोपी महनूर तक पहुंच बनाई गई, जिसका अंत अब एनकाउंटर में हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us