Create your Account
CG News : राइस मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान
- Rohit banchhor
- 21 Apr, 2026
फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को एक राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों में बड़ी मात्रा में धान, चावल और बारदाना जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।
हालांकि, नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धान के बोरों में लगी आग का भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Sawan 2026 : कब से शुरू होगा शिवभक्ति का पावन महीना? जानिए चारों श्रावणी सोमवार की तारीखें और पूजा का महत्व
- 2. MP Accident : सीहोर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टवेरा हवा में उछली, एक युवती की मौत; आधा दर्जन घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-VIDEO
- 3. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 4. CG News : बीजेपी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, CM साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

