Create your Account
CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- Rohit banchhor
- 01 May, 2026
ग्रामीण तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
CG News : गरियाबंद। जिले के देवभोग के मुरगुडा गांव में आकाशीय बिजली ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। 13 वर्षीय क्षीरसागर यादव घर के बाहर सामान्य रूप से घूम रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन और ग्रामीण तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में दोपहर के समय लगातार बारिश और खराब मौसम का दौर जारी है, जिससे आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है कि कुछ ही पलों में एक हंसता-खेलता बच्चा जिंदगी की जंग हार गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पेड़ों या मैदानों में खड़े होने से बचें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें। थोड़ी सी सावधानी ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 3rd T20: फिर बदलेगा मैच का समय, अब इतने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला
- 2. Electronic Market: जल्द सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन-गैजेट्स ! सरकार ने कई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर हटाई इंपोर्ट ड्यूटी
- 3. Car blast outside Macron's hotel in Damascus: दमिश्क में राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर कार में ब्लास्ट, 6 की मौत, 20 घायल, जानें अब कैसे हैं हालात
- 4. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

