Create your Account
CG News : अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, मशीनें और लाखों का माल जब्त, 13 मजदूर काम करते मिले
CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नंदिनी थाना क्षेत्र में चल रही एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा और निर्माण सामग्री जब्त की है।
छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 13 मजदूर काम करते हुए पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौके से तैयार माल, पैकिंग मटेरियल और गुटखा बनाने की मशीनें भी बरामद की गईं।
कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार यह अवैध यूनिट लंबे समय से बिना अनुमति के संचालन कर रही थी और बड़े पैमाने पर गुटखा तैयार कर सप्लाई किया जा रहा था।
फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि पुलिस इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे मौजूद संचालकों और सप्लाई चेन की तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में कई बड़े लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 2. MP News : कालापीपल को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, 30.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ; बोले- किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- 3. MP News : उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि पूजन; 5 हजार करोड़ की परियोजना से बदलेगी कनेक्टिविटी
- 4. India-Australia Sports Deal: PM मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स रोडमैप, खेल सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

