Create your Account
CG News : घटारानी जंगल में शावकों के साथ बैठी मादा तेंदुए ने युवक पर किया अटैक, इलाके में दहशत
CG News : गरियाबंद। पांडुका वन परिक्षेत्र के घटारानी जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर मादा तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ बैठी थी और खतरा महसूस होने पर उसने युवक पर झपट्टा मार दिया।
घटना लोटेश्वर महादेव मंदिर के पास की है, जहां ग्राम जमाही निवासी 19 वर्षीय भीखम कमार जंगल में रस्सी लेने गया था। इसी दौरान उसकी नजर मादा तेंदुए पर पड़ी, जो अपने बच्चों के साथ छांव में बैठी हुई थी। जानकारी के अनुसार, जैसे ही युवक तेंदुए के करीब पहुंचा, मादा ने इसे खतरा समझते हुए उस पर हमला कर दिया।
वन विभाग के मुताबिक, जब जंगली जानवर अपने बच्चों के साथ होते हैं, तो वे ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं और मामूली आहट पर भी हमला कर सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिटगार्ड मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल प्राथमिक सहायता दी गई। 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल जाते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां वन्यजीवों की मौजूदगी हो, वहां सतर्क रहें और अकेले अंदर न जाएं। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से पहले सतर्क रहने की सलाह दी गई है, वहीं वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 2. Australia T20 WC 2026 Champion : ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
- 3. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 4. Delhi: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 6 संदिग्ध गिरफ्तार, पेट्रोल बम और पिस्तौल बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

