Create your Account
CG News : यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद, युवक से पूछताछ जारी
CG News : महासमुंद। जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद हुए। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल नाका पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 600 नग चांदी के पायल जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस को यह सफलता उस समय मिली, जब ओडिशा की ओर से आ रही एक यात्री बस की नियमित जांच की जा रही थी। श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर जब यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई, तो एक यात्री नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध नजर आया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू, निवासी कटक (ओडिशा) बताया।
जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें तीन प्लास्टिक डिब्बों में करीब 18.590 किलोग्राम वजनी 600 चांदी के पायल पाए गए। इतने बड़े पैमाने पर आभूषण देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य यात्री भी हैरान रह गए।
पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आभूषणों को जब्त कर लिया गया। मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल या गंतव्य क्या था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : LIC कार्यालय के अंदर फंदे पर लटका मिला सुरक्षा कर्मी, जांच में जुटी पुलिस
- 2. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 3. PM Modi Visit Indonesia: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
- 4. IIM brainstorming session : सरकार के कामकाज में अब दिखेगा बड़ा बदलाव: विजय शर्मा, दो दिवसीय चिंतन शिविर में टेक्नोलॉजी, सुशासन और प्राकृतिक खेती पर हुआ मंथन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

