Create your Account
CG Crime : मां का कातिल बना बेटा, घरेलू विवाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, खुद पहुंचा थाने
- Rohit banchhor
- 22 Apr, 2026
तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
CG Crime : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी 65 वर्षीय मां की जान ले ली। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस अप्रत्याशित कदम से पुलिस भी हैरान रह गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42) बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला, सिर पर गहरे घाव इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हमला बेहद क्रूर था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, वहीं पड़ोसियों और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 2. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 3. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 4. UP Crime : फिरौती की साजिश में मासूम की हत्या, किराएदार ने मालिक के 6 वर्षीय बेटे का किया अपहरण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

