Create your Account
CG Crime : केलों के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी, 4.5 करोड़ के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 18 Apr, 2026
एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
CG Crime : महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
तस्करों ने गांजे को केले की बोरियों के बीच छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने उनकी चाल नाकाम कर दी। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक की जांच में 29 बोरियों में भरा 912 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 करोड़ 56 लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं, ट्रक समेत कुल जब्ती 4 करोड़ 66 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। इस कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। तस्करों ने वाहन पर ओडिशा और उत्तरप्रदेश की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन जांच के दौरान उनकी साजिश का खुलासा हो गया।
मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, पिछले 3 महीनों में जिले में 72 मामलों में 5,600 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जा चुका है और 187 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लगातार हो रही कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बारिश में ढही सरकारी दफ्तर की छत, परियोजना अधिकारी समेत 3 घायल, जर्जर भवन पर उठे सवाल
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया निर्दोष, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
- 3. Teejan Bai : पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक पहचान का अमूल्य रत्न खो दिया
- 4. Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

