Create your Account
CG Accident : मड़वारानी से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल, मासूम की हालत नाजुक
CG Accident : कोरबा। जिले में आस्था से लौट रहे एक परिवार पर उस वक्त संकट टूट पड़ा, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अचानक बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसा मड़वारानी पहाड़ी से वापसी के दौरान हुआ, जहां ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा के सलखन गांव से करीब 25 लोग माता के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी लोग एक ही पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में ढलान के दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और देखते ही देखते वाहन तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई श्रद्धालु वाहन से उछलकर दूर जा गिरे।
इस दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक छोटे बच्चे की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस स्टाफ ने सभी घायलों को उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. India-Australia Sports Deal: PM मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से लॉन्च किया नया स्पोर्ट्स रोडमैप, खेल सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार
- 2. Vikram 1 Mission: स्पेस में भारत रचने जा रहा नया इतिहास, इस दिन लॉन्च होगा पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट
- 3. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 4. CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

