Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से चालक की मौत
- Rohit banchhor
- 20 Apr, 2026
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG Accident : कोरबा। जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 23 वर्षीय ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना ग्राम पतरापाली मोड़ के पास हुई, जहां ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से उतर गया और पलट गया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर हटाकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान राम (23) के रूप में हुई है। वहीं घायल को-ड्राइवर को तुरंत कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के हुए तबादले
- 2. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 3. Microsoft में 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, फिर भी कर्मचारियों को 9 महीने तक सैलरी देगी कंपनी
- 4. CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

