Create your Account
CG Accident : वाहन चलाते हुए चालक को आया झपकी, पेड़ से टकराते ही बोलेरो में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार
- Rohit banchhor
- 21 Apr, 2026
गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
CG Accident : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब मरवाही-मटियाडाढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बोलेरो जलकर खाक हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में चालक मुरारी गुप्ता अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ सवार थे। हादसे के बाद वाहन में आग भड़क उठी, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए कांच तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान सभी को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग चाहकर भी ज्यादा मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक मुरारी गुप्ता एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। नींद पूरी न होने के कारण उन्हें झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बीजेपी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, CM साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद
- 2. CG Crime : मोबाइल पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, पत्नी संग युवक को देख पति ने टंगिया से कर दी हत्या
- 3. Moto G77 Power Launch: भारत में लॉन्च हुआ Moto G77 Power, 50MP Sony LYTIA कैमरा, 7,000mAh की दमदार बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत
- 4. Aaron Summers : नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न मामले में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कबूला जुर्म, अब होगी जेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

