Create your Account
भजन लाल का बुलडोजर एक्शन: उदयपुर में चाकूबाजी के बाद आरोपी छात्र का घर ध्वस्त
- VP B
- 17 Aug, 2024
शिक्षा विभाग ने भी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में नुकीली चीजों जैसे चाकू और कैंची लाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में हाल ही में हुए चाकूबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की है। आरोपी छात्र के अवैध मकान पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया, जिसे वन विभाग की शिकायत के बाद अतिक्रमण के कारण ध्वस्त किया गया। मकान को पहले खाली कराया गया और बिजली कनेक्शन काट दिया गया, इसके बाद बुलडोजर से मकान गिरा दिया गया।
इस घटना के चलते उदयपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। शुक्रवार को सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे शहर में हिंसा भड़क गई। इसके बाद जिले में धारा 163 लागू कर दी गई और 17 अगस्त 2024 से सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने भी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में नुकीली चीजों जैसे चाकू और कैंची लाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रमुखों को इस आदेश को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों के बैग की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Tiger: उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद जयपुर शिफ्ट, व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद, अब आगे क्या, पढ़ें पूरी खबर
- 2. Khan Sir: पटना फायरिंग मामला: वायरल वीडियो के बाद बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- 3. PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात और दमन दौरा, 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
- 4. Hormuz जलमार्ग से सुरक्षित गुजरा भारतीय एलएनजी टैंकर दिशा, कतर से लेकर आ रहा 62 हजार टन गैस, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

