Create your Account
Bhagavad Gita Found Safe in Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसा में सब कुछ हुआ जलकर राख, लेकिन लेकिन सुरक्षित मिली भगवद् गीता, देखें वीडियो
Bhagavad Gita Found Safe in Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद: गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दुर्घटना में 241 यात्रियों समेत 265 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद लगी भयावह आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। चंद सेकंड में आग इतनी प्रचंड थी कि लोहा तक पिघल गया, आस-पास के पक्षी और पशु भी जल गए। लेकिन इस तबाही के बीच एक चमत्कार ने सबका ध्यान खींचा। घटनास्थल से एक भगवद् गीता सुरक्षित बरामद हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हादसे के मलबे में राहतकर्मियों को राहत-बचाव कार्य में जुटा एक युवक भगवद् गीता हाथ में लिए दिख रहा है। उसने बताया कि पुस्तक का कवर और शुरुआती पन्नों पर जलने के निशान हैं, लेकिन अंदर के सभी पेज और भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरें पूरी तरह सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि यह पुस्तक किसी यात्री के सामान में थी।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास करार दे रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक कहता है, "यह भगवान का संदेश है कि उनकी वाणी की ओर लौटें।"
हादसे के बाद 265 शवों को पोस्टमार्टम के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल भेजा गया। एक अधिकारी के अनुसार, केवल छह शवों की शिनाख्त हो पाई, जिनके चेहरे पहचाने जा सके। शुक्रवार को इनके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
A passenger aboard the ill-fated AirIndia flight was carrying a copy of the Bhagavad Gita. In a remarkable turn, the sacred book was found intact and unharmed amidst the wreckage at the crash site. 🙏 pic.twitter.com/VBu4jYuvIi
देखें वीडियो
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

