Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Viral News : जंगल से भागकर आया टाइगर, गार्ड पर किया अटैक? वायरल VIDEO का खुला राज
Viral News : नई दिल्ली। इंटरनेट पर वायरल हो रहे टाइगर अटैक वीडियो ने लोगों को दहला दिया था, जिसमें एक गेस्ट हाउस के गार्ड पर बाघ के अचानक हमला करने का दृश्य दिखाया गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर 90 हजार से अधिक व्यूज और 700 से ज्यादा लाइक्स बटोरे, लेकिन अब रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी शुशांता नंदा ने इस वायरल वीडियो का सच सामने लाकर सबको चौंका दिया है।
Viral News : पूर्व वन अधिकारी शुशांता नंदा ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो AI जनरेटेड है और वास्तविक घटना नहीं है। उन्होंने बताया कि बाघ सामान्य परिस्थितियों में आदमखोर नहीं होते और इंसानों पर हमला केवल असामान्य परिस्थितियों में ही होता है। वीडियो को X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने वाले यूजर @Himmu86407253 ने दावा किया था कि यह महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्राह्मपुरी फॉरेस्ट गेस्ट हाउस की CCTV रिकॉर्डिंग है, जिससे इसे असली घटना मान लेने वाले लोग भी हुए।
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग at ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस. (चंद्रपुर डिस्ट्रिक)👇👇👇 pic.twitter.com/d4SGS2Fu6N
Viral News : शुशांता नंदा ने लोगों से अपील की कि वे बाघों का सम्मान करें और ऐसे सनसनीखेज वीडियो के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने कहा कि जंगल के राजा बाघ पर झूठे दावों और डर फैलाने वाले वीडियो वन्यजीवों पर संकट बढ़ाते हैं। उनके अनुसार, बाघ और अन्य वन्यजीवों की आदतों को गलत तरीके से पेश करने से वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को भी नुकसान पहुंचता है।
Viral News : वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने नोट किया कि वीडियो में दिखाए गए इंसान को घसीटने के बावजूद आसपास का पत्ता तक नहीं हिला, जो AI जनरेटेड होने का प्रमाण है। वहीं, कई लोगों ने चिंता जताई कि AI तकनीक के माध्यम से फैलने वाली सनसनीखेज सामग्री वन्यजीवों और उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: यूपी में रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कसा शिकंजा, हर मंडल में बनेंगे डिटेंशन सेंटर
- 2. FIFA World Cup 2026: FIFA विश्व कप में इस टीम से पहले मैच में भिड़ेगा मेसी का अर्जेंटीना, 19 जुलाई को होगा फाइनल, जानिए कौन है किस ग्रुप में
- 3. Anil Ambani: ED की फिर बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी समूह की ₹1,120 करोड़ की संपत्तियां जब्त
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी सर्दी से राहत, तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

