Create your Account
UP Weather : यूपी में कोहरा और शीतलहर का कहर: कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, विजिबिलिटी 50 मीटर तक
UP Weather : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज भी कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है और सुबह के समय दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं, वहीं कई इलाकों में शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता है।
UP Weather : मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा इटावा में 6.4 डिग्री, शाहजहांपुर में 6.5 डिग्री, बुलंदशहर में 7 डिग्री, कानपुर शहर में 7 डिग्री, फुरसतगंज में 7.1 डिग्री, सुल्तानपुर में 7.2 डिग्री, मेरठ में 7.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
UP Weather : कोहरे का असर प्रदेश के बड़े हिस्से में देखने को मिल रहा है। फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, अमेठी, अयोध्या, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, रामपुर, शाहजहांपुर सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- 2. CG News : 7वीं कक्षा के छात्र पर ब्लेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसा: चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
- 4. Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका, 24 कैरेट सोना 24 घंटे में ₹8438 हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें आज का भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

