Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : इस जिले में बनेगा नया एयरपोर्ट? योगी सरकार ने मांगी प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट
- Rohit banchhor
- 02 Aug, 2025
यह निर्देश बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह के प्रस्ताव के बाद जारी किया गया है।
UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित बलिया जिले को जल्द ही अपना हवाई अड्डा मिल सकता है। योगी सरकार ने बलिया में एयरपोर्ट निर्माण की संभावनाओं को तलाशने के लिए स्थानीय प्रशासन से प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। यह निर्देश बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह के प्रस्ताव के बाद जारी किया गया है।
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने बलिया की भौगोलिक और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार से जिले में एयरपोर्ट निर्माण की मांग की है। उन्होंने बलिया-लखनऊ मार्ग पर हवाई अड्डा बनाने का प्रस्ताव रखा, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि इस मार्ग पर जमीन की उपलब्धता होगी। विधायक ने कहा, “बलिया की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और पिछले कुछ वर्षों में यहां तेजी से विकास हुआ है। एयरपोर्ट के निर्माण से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।”
योगी सरकार ने विधायक के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए सिविल एवियेशन विभाग को निर्देश दिया है कि वह नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करे। इस रिपोर्ट में एयरपोर्ट निर्माण की तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता, जमीन की उपलब्धता, और अन्य आवश्यक पहलुओं का आकलन किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. QS University Rankings 2027: दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में नहीं है भारत नाम, IIT दिल्ली फिर बना देश का नंबर-1 इंस्टिट्यूट
- 2. SSC CHT Paper 2 Result: एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित, ऐसे करें डाउनलोड
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन, यहां देखें भगवान महाकाल की लाइव आरती
- 4. Raipur City News : ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, करियर गाइडेंस के साथ मैजिक शो ने बांधा समां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

